जबलपुर में कांग्रेस नेता की हत्या, हमलावर गिरफ्तार

jabalpur crime news

जबलपुर। नगर के भानतलैया क्षेत्र में दिनदहाड़े गोली मारकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बता दें कि राधाकृष्ण मालवीय वार्ड के कांग्रेस पार्टी के पूर्व पार्षद धर्मेन्द्र सोनकर की गोली मारकर हत्या की गई है जिसमें हत्या की मुख्य वजह पुरानी रंजिश सामने आई है। कांग्रेस नेता धर्मेन्द्र सोनकर पर हमला होने के बाद तत्काल उन्हे उपचार के लिये सिटी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान धर्मेन्द्र सोनकर की मौत हो गई।

जबलपुर पुलिस अधीक्षक, अमित सिंह ने बताया कि घर के सामने पिस्टल से हमला कर हत्या की गई है, जिसकी वीडियो भी सामने आई है। जानकारी दी गई कि पुलिस ने तत्काल हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोप फरारा है। हालांकि जमीन विवाद के चलते हत्या किए जाने की बात सामने आई है।

सीन और पेट में लगी गोली – हमले के दौरान धर्मेन्द्र के गोली सीने और कमर में लगी हैए गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ाएसूचना मिलने पर परिजन भी तत्काल वहां पहुंच गए और घायल धर्मेन्द्र को वाहन द्वारा सिटी अस्पताल लेकर जाया गया। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई थी और उसे पकडऩे टीम को सतर्क कर दिया गया था जिसके बाद तत्काल ही पुलिस द्वारा मोनू सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया।