जबलपुर के गढ़ा में पति ने की पत्नी की हत्या

Garha Jabalpur

जबलपुर। एक पति ने पत्नी के सिर पर भारी हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारे जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। दरअसल जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर का यह मामला है जहां गंगाराम नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को लंबे समय से चल रहे विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया गया। जानकारी मिली है कि इससे पहले भी आरोपी द्वारा पत्नी के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई थी।

  • गढ़ा थाना अंतर्गत शक्तिनगर का मामला
  • पति-पत्नी में लंबे समय से चल रहा था विवाद
  • आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • भारी हथियार से वार कर हत्या की गई

गढ़ा सीएसपी, रोहित काशवानी ने बताया कि दुर्गा वंशकार नामक महिला की हत्या की गई है जबकि आरोपी की तलाश के लिए टीम लगाई गई है। जानकारी दी गई कि पति द्वारा पत्नी पर शक किया जाता था जिसको लेकर विवाद होने की जानकारी परिजनों द्वारा दी गई है।