शिवराज सरकार ने किया गौ कैबिनेट का गठन, गोपाष्टमी के दिन होगी बैठक

जबलपुर। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने गौ कैबिनेट का गठन किया है जिसमे पांच विभाग को शामिल किया जाएगा। वहीं गौ कैबिनेट के गठन होने पर गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी महाराज ने खुशी जताई है। गौ संवर्धन बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने बताया कि गौ कैबिनेट 6 विभागों को जोड़ कर बनाया गया है जिसकी बैठक गोपाष्टमी के दिन आगर मालवा में होगी।

  • 6 विभाग के मंत्री और सचिव भी शामिल होंगे
  • स्वामी अखिलेश्वरानंद महाराज ने जताई खुशी

गौ कैबिनेट की बैठक 14 सौ एकड़ में बने गौ अभ्यारण में होगी जिसमें की 6 विभाग के मंत्री और सचिव भी शामिल होंगे। इस बैठक मे शिवराज सिंह के नेतृत्व में बने गौ शालाओं को लेकर चर्चा होगी साथ ही देखा जाएगा कि अभी तक जो प्रदेश में गौशालाए चल रही उनके लिए रूपरेखा भी बनाई जाएगी हैं।

कमलनाथ जिस पार्टी से ताल्लुक रखते हैं वह पार्टी स्वतंत्रता के बाद काफी लम्बे अरसे तक सत्ता में रही लेकिन उन्होने उलटा कत्लखानों को लाइसेंस दिए। वहीं मध्यप्रदेश में कमलनाथ ने 1 हजार गौशाला की काययोजना बनाई और 700 गौशाला तैयार हुई लेकिन एक भी गाय गौशाल में नहीं पहुंची।

You May Also Like

More From Author