खंडवा। विधायक के वाहन पर “चौकीदार” लिखी नेम प्लेट को हटाने की बात पर पुलिस और विधायक के बीच बहस हुई। वहीं मीडिया के सामने पुलिस ने विधायक के वाहन का चालान बनाने की बात कही तो दूसरी ओर विधायक ने बताया कि पुलिस ने उनका चालान नहीं बनाया है।
दरअसल खंडवा शहर में पुलिस द्वारा आचार संहिता एवं त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध शहर के चौराहों पर चालानी कार्यवाही की जा रही थी। वहीं शाम के समय खंडवा के इंदिरा चौक पर पंधाना विधायक राम दांगोरे के वाहन को पुलिस ने रोका लिया।
वाहन की नम्बर प्लेट पर चौकीदार पंधाना लिखा हुआ था जिसके बाद पुलिस द्वारा प्लेट निकालने की बात कही गई। वहीं ट्रेफिक पुलिस डीएसपी संतोष कौल ने बताया कि विधायक के वाहन का चालान बनाया गया है लेकिन वहीं दूसरी ओर पंधाना विधायक राम दांगोरे ने बताया कि ऐसा कोई नियम संविधान में नहीं है और यदि है तो पुलिस उन्हे वह बातए तो वह नेमप्लेट हटा लेंगे, हालांकि पुलिस ने उनका चालान नहीं बनाया।
मध्यप्रदेश के Dewas में 11-12 अप्रैल की दरम्यानी रात एक गंभीर घटना सामने आई। इंदौर… Read More
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के बरधिया गांव में गोसाईं समाज का पारंपरिक जवारे विसर्जन… Read More
विदिशा: मध्यप्रदेश में एक ऐसा आध्यात्मिक स्थल उभर कर सामने आ रहा है, जिसे लोग… Read More
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह (Saturn Planet) को कर्म, अनुशासन और न्याय का प्रतीक माना… Read More
मध्य प्रदेश में आध्यात्मिक स्थलों की चर्चा हमेशा होती रहती है। आपने बागेश्वर धाम सरकार… Read More
भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनकी सरकार के खिलाफ… Read More