संत रविदास जयंती पर निकाला गया मौन जुलूस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Sant Ravidas Jayanti

खंडवा। रविदास जयंती पर खंडवा जिले के छनेरा नगर में मौन रैली निकालकर कश्मीर में शहीद हुए जवानों को भी दी श्रद्धांजलि गई। बता दें कि गुरु रविदासजयंती समाज के लोगों ने मनाई लेकिन पुलवामा  हमले के बाद शोक की इस लहर में समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला। हालांकि जुलूस के बाद भजन कीर्तन किया गया। इसके अलावा खंडवा, पुनासा, बीड़ सहित अनेक स्थानों पर शोभा यात्रा और भंडारे का आयोजन किया गया।