सांची लाॅकडाउन, पुलिस प्रशासन सहित समाजसेवी कर रहे मदद

Sanchi lockdown

सांची। रायसेन जिले के सांची में कोरोना से बचाव के लिए लाॅकडाउन के समय असहाय लोगों की पुलिस प्रशासन सहित समाजसेवी द्वारा निरंतर मदद की जा रही है। जानकारी के मुताबिक लाॅकडाउन के चलते मजदूरी नहीं मिलने पर अपने घर वापस जा रहे लोगों को सांची में पुलिस प्रशासन द्वारा मदद की जा रही हैं जबकि, भोजन के पैकेट भी वितरित किए जा रहे हैं।