सारंगपुर – राजगढ़ जिले के सारंगपुर में एक व्यक्ति से लगभग 23 लाख रूपयों की नगद राशि जब्त की गई है।पुलिस के मुताबिक ब्यावरा से इंदौर जाने वाली बस में बसंत कुमार नामक व्यक्ति सवार थे जो कि एक बैग में लगभग 23 लाख 15 हजार रूपए भरकर ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने व्यापारी को पकड़कर वह बैग कब्जे में लिया और फिर आयकरअधिका री को सूचना दी गई। बताया गया कि इन मामलों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम है जिनके समक्ष यह मामला रखा जाएगा।
