Alot BJP

आलोट बीजेपी ने कांग्रेस के खिलाफ निकाली रैली

रतलाम। जिले के आलोट में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जन आक्रोश रैली का आयोजन किया। बीजेपी ने आलोट नगर परिषद के अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं अधिकारी के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए कार्यवाही की भी मांग की है। बीजेपी नेता ने बताया कि नगरपरिषद अध्यक्ष, प्रतिनिधि एवं अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास के लिए परमिशन के तहत पैसे लिए हैं जबकि भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया।

  • नगर परिषद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
  • करीब 3 करोड़ 56 लाख रूपयों का घपला बताया
  • जन आक्रोश रैली निकालकर जताया विरोध
  • कांग्रेस सरकार के समय हुआ घपलाः बीजेपी नेता

जानकारी दी गई कि 24 करोड़ 10 लाख 50 हजार रूपए की राशि सरकार द्वारा दी गई लेकिन उसमें से तकरीबन 3 करोड़ 56 लाख रूपयों का घपला कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के समय किया गया। हालांकि भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपराधिक प्रकरण दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

Back To Top