कांग्रेस प्रत्याशी को फकीर बाबा ने चप्पल से मारा, लोग बोले ऐसे ही देते हैं आर्शीवाद

Fakir Baba hits Congress candidate with slippers

रतलाम कांग्रेस के प्रत्याशी पारस सकलेचा का हाल में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें सकलेचा एक बाबा से पिटते हुए दिखाई दे रहे हैं. जानकारी के मुताबिक सकलेचा, फकीर बाबा के पास आर्शीवाद लेने पहुंचे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह ये बाबा, सकलेचा को उनकी ही दी हुई चप्पल से मार रहे हैं. लोगों का कहना है कि, ये बाबा का आर्शीवाद देने का अंदाज है. लेकिन इस तरह आर्शीवाद लेने का ये अलग थलग अंदाज, अब लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है.