minister hardeep singh

कांग्रेस नेता ने मंत्री हरदीप सिंह को बताया चोर और गद्दार, जहां रूके वहां किया शुद्धीकरण

आलोट। रतलाम जिले के आलोट रेस्ट हाॅउस में रूके मंत्री हरदीप सिंह डंग का कांग्रेस पार्टी ने विरोध जताते हुए मंत्री को गद्दार और चोर बताया। बता दें कि रात्रि विश्राम के लिए मंत्री हरदीप सिंह आलोट रेस्ट हाउस रूके और मंत्री के जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नीम के पत्तों सहित गंगा जल से रेस्ट हाउस का शुद्धीकरण किया।

  • आलोट रेस्ट हाॅउस में रूके थे मंत्री हरदीप सिंह
  • जिस रेस्ट हाउस में रूके मंत्री, वहां किया शुद्धीकरण
  • कांग्रेस पार्टी ने मंत्री के जाने के बाद जताया विरोध

जहां एक ओर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, अभिनव निगम ने मंत्री हरदीप सिंह को चोर बताते हुए कांग्रेस पार्टी का गद्दार बताया तो वहीं दूसरी ओर भाजपा मंडल अध्यक्ष, विक्रम सिंह आंजना ने कांग्रेस की कमलनाथ सरकार किसी भी योजना में सफल नहीं होने की बात कही जबकि शुद्धीकरण मामले में इसे ओछी मानसिकता बताया।

Back To Top