Public Help Pull Construction

दूधिया में जनसहयोग से ग्रामीण बना रहे पुल

आलोट। रतलाम जिले के ग्राम दूधिया में बिना शासकीय मदद के ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग से पुल का निर्माण करया जा रहा है। बता दें कि जो कार्य पंचायत और सरकार द्वारा कराया जना था उस कार्य को ग्रामीणों द्वारा जनसहयोग से कराया जा जहा है। जानकारी के मुताबिक ग्राम दूधिया से रणायरा तक जाने वाले रास्ते के बीच लूनी नदी पड़ती है जिस रास्ते से 2 किलोमीटर दूर एक स्टॉप डेम बनाया गया था जिसके कारण दूधिया से रणायरा मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। वहीं जब नदी पर पुल बनाने की मांग ग्रामीणों ने की तो कोई सुनवाई नहीं हुई जिसके बाद ग्रामीणों ने ही पुल बनाने का कार्य जनसहयोग से शुरू कर दिया।

DOWNLOAD

Back To Top