रतलाम। लॉकडाउन के बाद गुजरात में फसे मध्य प्रदेश के मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से रतलाम लाया गया। बता दें कि मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलो के रहने वाले लोगों ने मजदूरी के लिए गुजरात पलायन किया था जहां लाॅकडाउन के बाद काम नहीं मिलने के कारण अब प्रदेश सरकार द्वारा मजदूरों को स्पेशल ट्रेन से रतलाम लाया गया जिसके बाद प्रशासन द्वारा सभी को सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए सुरक्षा के एहतिहात बरतकर अपने गृह क्षेत्र रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि बड़वानी, धार, झाबुआ, खरगोन जिले के लिए मजदूरों को बस के माध्यम से रतलाम से रवाना किया गया।
गुजरात में फसे मजदूर स्पेशल ट्रेन से रतलाम पहुंचे

