रतलाम में 2 करोड़ से अधिक नकदी के साथ पकड़ाया युवक

big news

रतलाम। आरपीएफ क्राइंम ब्रांच ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से लगभग 2 करोड़ 88 लाख रूपए नकदी सहित सोने चांदी के जेवरात बड़ी मात्रा में बरामद किए गए है। बताया जा रहा है कि यह युवक रतलाम से मुम्बई जा रहा था। पकड़ गया युवक रतलाम का ही निवासी बताया जा रहा है जिसे आरपीएफ क्राइंम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी मिली है कि करीब 2 करोड़ 88 लाख नकदी सहित युवक के कब्जे से 1.3 किलो सोना और 56.9 किलो चांदी जब्त किया गया है जो पूरा सामान तीन बोरियों में भरकर लेजाया जा रहा था।