shivratri parv alot ratlam

आलोट में नौ दिवसीय शिवरात्रि पर्व की हुई शुरूआत

रतलाम। जिले के आलोट स्थित श्री अनादि कल्पेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार से नौ दिवसीय शिवरात्रि पर्व का आगाज भोलेनाथ के अभिषेक, पूजन और आरती के साथ कर दिया गया है। बता दें कि शिवरात्रि महापर्व को लेकर मंदिर समिति द्वारा मंदिर को आकर्षक साजसज्जा के साथ सजाया गया है।

  • शिवजी का अभिषेक सहित होगी महाआरती
  • 11 मार्च को शिवरात्रि की रहेगी धूम
  • नौ दिनों तक महादेव मंदिर में रहेगी विशेष रौनक

बता दें कि नौ दिनों तक सुबह के समय शिवजी का अभिषेक सहित पूजन अर्चना एवं महाआरती जबकि शाम के समय भजन कीर्तन किया जाएगा जबकि 11 मार्च को शिवरात्रि पर अनादि कल्पेश्वर महादेव की सवारी निकाली जाएगी जिस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचते हैं जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Back To Top