रतलाम में पुलिस ने निकाला कांग्रेस नेता का जुलूस, व्यापारी ने की थी शिकायत

ratlam manakchowk police

रतलाम। जिले में पुलिस ने एक कांग्रेस नेता को अवैध वसूली के आरोप में गिरफ्तार करते हुए जुलूस निकाला है। दरअसल रतलाम में एक कांग्रेस नेता सहित करीब 7 लोगों पर पैसे मांगने एवं मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर के व्यापारी ने माणकचौक थाना में शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने अब कांग्रेस नेता को गिरफ्तार किया।

  • व्यापारी ने की थी 7 लोगों के खिलाफ शिकायत
  • पैसे मांगने एवं मारपीट के आरोप में गिरफ्तार
  • माणकचौक थाना पुलिस ने की गिरफ्तारी
  • मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपी की तलाश जार

रतलाम एसपी, गौरव तिवारी ने बताया कि एक व्यापारी ने करीब 7 लोगों के खिलाफ पैसों की मांग करते हुए मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अन्य 6 आरोपी की तलाश जारी है।