रतलाम। पुलिस कस्टडी से भागे सुपारी किलर को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा। हत्या मामले में 5 दिन पहले ही हुई थी आरोपी की गिरफ्तार। दो लोगों की हत्या के लिए थी ढाई लाख रूपयों की सुपारी। इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था आरोपी। दरअसल बरलीपाड़ा निवासी 21 वर्षीय मुकेश की 14 दिसम्बर को घर जाते समय औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम मुंशीपाढा़ के निकट गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने सैलाना के अशोक नामक व्यक्ति के साथ ही सुपारी किलर लाला और दिनेश को गिरफ्तार किया था। अशोक ने इन दोनों को हत्या के लिए ढाई लाख की सुपारी दी थी।
रात करीब आठ बजे पुलिस बारामदगी के लिए लाला को लेकर आशापुरा गई थी। जहां वह आरक्षक को धक्का देकर और उसकी आंखों में धूल झोंक कर हथकड़ी सहित भाग खड़ा हुआ। पुलिस टीम ने आरोपी का पीछा करना शुरू किया और उसे पकड़ने में सफलता भी प्राप्त कर ली।भागने के दौरान गिरने से आरोपी लाला का पैर टूटा। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आरक्षक को धक्का देकर भागने में आरक्षक भी घायल हुआ है।