Tal Police

कंटेनर से मिले 65 गोवंश, ताल थाना पुलिस ने पहुंचाया गौशाला

आलोट। रतलाम जिले के ताल थाना अंतर्गत ग्राम मालाखेड़ा के पास एक कंटेनर में गोवंश भरे पाए गए। जानकारी के मुताबिक महिदपुर रोड से गुजर रहा एक कंटेनर के चालक ने कंटेनर को मालाखेड़ा ग्राम के पास रोड किनारे खड़ा कर मौके से फरार हो गया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर की जांच की तो पता चला कि कंटेनर में 65 गोवंश भरे हुए थे, जिन्हे हाटपिपलिया गौशाला लेजाया गया। वहीं पुलिस ने कंटेनर को जब्त करने के बाद अपराध पंजबद्ध कर जांच की जा रही है।

DOWNLOAD

Back To Top