Janardan mishra BJP

नईगढ़ी के वकीलों से मिले भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा

नईगढ़ी। रीवा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा नईगढ़ी पहुंचे। जानकारी के मुताबिक इस दौरान भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने अधिवक्ता भवन पहुंचकर वकीलों से मुलाकात की। बता दें कि रीवा लोकसभा सीट से जहां एक ओर भाजपा ने जनार्दन मिश्रा को चुनावी मैदान में उतारा है तो वहीं उनका सामना करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सिद्धार्थ तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने जनता का अच्छा समर्थन मिलने की बात कही। वहीं वर्तमान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा ने बताया कि सांसद विकास निधी को अभी तक मुख्य रूप से चिकित्सा, बिजली, विद्यालयों तथा शांति धाम के लिए व्यय किया गया है।

Back To Top