mobile blast accident

ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान मोबाइल ब्लास्ट, छात्र हुआ घायल

ऑनलाइन पढाई करते समय मोबाइल की बैटरी फटने से एक 12 कक्षा का छात्र जख्मी हो गया है। दरअसल मामला सागर जिले के केसली का है जहां घाना गांव निवासी 12वी कक्षा का एक छात्र मोबइल पर ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था जिस समय मोबाइल की बैटरी फटने से छात्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 12वी कक्षा में हैं ग्राम घाना निवासाी पुष्पेंद्र
  • पढ़ाई करते समय मोबाइल हुआ ब्लास्ट
  • छात्र के चेहरे और आंखो में आई चोट
  • केसली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी

बता दें कि कोरोना काल में इस समय शिक्षण संस्थाएं ऑनलाइन पढ़ाई करा रहीं है जिसके चलते घाना गांव निवासी पुष्पेंद्र प्रजापति भी पढ़ाई कर रहा था जिस दौरान मोबाइल ब्लास्ट होने पर छात्र के चेहरे और आंखो में चोट आंई है। वहीं छात्र को केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Back To Top