सागर में पिकअप वाहन पलटा, 30 से ज्यादा लोग घायल

pickup vehicle carrying 30 people accident in sagar

सागर जिले के देवरी कला में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब 30 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रह एक पिकअप वाहन पलट गया। मामला गौरझामर थाना क्षेत्र के नीम घाटी पर करीब 1 बजे के बाद की बताई जा रही है जहां सड़क पर खड़े मवेशी को बचाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। सभी घायल पनारी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो कि कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने के ​लिए जा रहे थे। हालांकि दुर्घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में करीब 15 घायलों जिला चिकित्सालय रेफर कराया गया।