Python catched in Sagar

देवरी के पास कुए से पकड़ा 14 फीट का अजगर

देवरी। सागर जिले के गौरझामर वन परिक्षेत्र से वन विभाग द्वारा एक 14 फीट लम्बे अजगर (Python) को  पकड़ा गया है। बता दें कि वन परिक्षेत्र की जैतपुर बीट में एक किसान के खेत पर कुआ में अजगर दिखने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग सागर से सांप विशेषक शकील बाबा ने अजगर को कई देर की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा। जानकारी के मुताबिक पकड़े गए अजगर का वजन लगभग 60 किलो बताया जा रहा है, जिसे नौरादेही अभ्यारण के जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ने की बात कही गई।

DOWNLOAD

Back To Top