Surkhi Police

सुरखी पुलिस ने जब्त की अवैध शराब, एक आरोपी गिरफ्तार

सुरखी। सागर जिले की सुरखी थाना पुलिस ने अवैध शराब जब्त करते हुए एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। सुरखी थाना प्रभारी वीरेंद्र चौहान ने बताया कि चतुर्भटा गांव के किशोरी साहू नामक व्यक्ति के एक घर में दबिश देकर लगभग 15 हजार रूपयों की अवैध देशी शराब जब्त की गई है। जानकारी दी गई कि पहले भी आरोपी के खिलाफ अवैध शराब बेचने के अपराध हैं।

DOWNLOAD

Back To Top