cow in container

सागर के सुरखी में कंटेनर से मिले 55 गोवंश, दो की मौत

सागर। जिले के सुरखी में लगभग 55 गोवंश को गौरक्षा संगठन द्वारा गौतस्करों के चंगुल से छुड़वाया गया है। जानकारी के मुताबिक सागर सहित आसपास के जंगलों से बड़ी मात्रा में गोवंश को एकत्रित कर रात के अंधेरे में शहर से बाहर दूसरे राज्यों में भेजा जाता है, वहीं इसी के तहत किसी व्यक्ति की सूचना पर गौरक्षकों ने एक कंटेनर को रोककर तलाशी तो उसमें गोवंश भरे पाए गए।

गौरक्षा संगठन अध्यक्ष, सूरज सोनी ने बताया कि राजस्थान से कंटेनर के आने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर टोल नाके के पास वाहन को रोककर तलाशी ली गई तो कंटेनर में लगभग 55 गोवंश मिले जिसमें दो गोवंश की मौत हो गई है।

Back To Top