सागर के राहतगढ़ वाॅटरफाॅल में डूबने से 5 लोगों की मौत

sagar rahatgarh waterfall

सागर। जिले के राहतगढ़ वाॅटरफाॅल में डूबने से 5 लोगों की मौत हुई है जो सभी एकही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में खाना बना रहे थे इसके बाद गहरे पानी मे नहाने उतरे जिस दौरान 5 लोगों की डूबने से मौत हुई है।

  • एक बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भेजा
  • एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत
  • पिकनिक मनाने वाॅटर फाॅल पहुंचा था परिवार
  • पांच लोगों की मौत, एक बच्ची का उपचार जारी

मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि एक की सांस चल रही थी जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज गया है, जबकि सभी मृतक सागर के रहने वाले बताए जा रहे हैं जो पिकनिक मनाने वाॅटर फाॅल आये थे। बता दें कि राहतगढ़ वाटरफाॅल बीना नदी पर बना है जो जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है, जहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं।