Mandi Bamora

मंडी बामोरा की सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

मंडीबामोरा। सागर जिले की मंडी बामोरा की सरपंच मुन्नी बाई आदिवासी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है जिसके बाद सरपंच को पद से हटा दिया गया। जानकारी के मुताबिक सरपंच के खिलाफ पंचायत में हो रही अनियमितताओं को लेकर पंचों द्वारा बीना तहसीलदार प्रशांत अग्रवाल के समक्ष यह अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया है जिसके लिए हुई मतदान प्रक्रिया में 19 वोट मिले। हालांकि आगामी दिनों में अनुविभागीय अधिकारी के समक्ष सरपंच की नियुक्ति होनी की जानकारी दी गई। VIDEO

Back To Top