Rajghat Bandh in Sagar

5 दिन बाद मिला राजघाट बांध में डूबे युवक का शव

सागर जिले की बिलहरा चौकी के राजघाट बांध में पिछले 5 दिन पहले डूबे एक युवक का शव गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद पांच दिन बाद मिल सका। बता दें कि बांध में डूबने वाले युवक की पहचान गब्बर यादव के रूप में हुई थी जो कि अपने दो दोस्तों के साथ राजघाट बांध में नहाने गया था। बलहरा चौकी प्रभारी लोकेश पटेल ने बताया कि 8 दिसम्बर को युवक के डूबने की सूचना मिली थी जिसके बाद से ही गोताखोरों द्वारा युवक को पानी में ढूंढा जा रहा था। हालांकि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Back To Top