Jaisinagar Sagar

डायवर्टेड पुलिया पानी में बही, आवागमन अवरूद्ध

जैसीनगर। सागर जिले भापेल से जैसीनगर तक सीसी रोड बनाने वाले ठेकेदार की लापरवाही और लेटलतीफी के चलते एक बार फिर यात्रियों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा हैं। बीती रात औरिया और पड़रई के बीच बनी डायवर्सन पुलिया बहने से वाहनों का अवागमन अवरूद्ध हो गया जबकि दूसरी ओर सेमाढाना गांव और पडरई गांव के पास निर्माणाधीन पुलों की डायवर्सन पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई।

रास्ता बंद होने से भापेल तरफ से जैसीनगर अस्पताल आने वाले मरीजों को काफीदिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। वही दूसरी ओर स्कूल भी शुरू हो चुके हैं लेकिन रास्ता बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। वहीं जैसीनगर और भापेल के बीच पड़ने वाले दर्जनों गांव के ग्रामीणों का जैसीनगर औरसागर से  संपर्क टूट गया है।

Back To Top