Emergency First Aid Tips

सुरखी में बच्चों को बताए इमरजेंसी के दौरान फर्स्ट एड के तरीके

सुरखी। सागर जिले के सुरखी में स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चों को जागरूक करने एक शिविर आयोजित किया गया जिसमें 108 एम्बुलेंस की टीम द्वारा स्कूली विद्यार्थियों को किसी घटना के दौरान प्रथमिक उपचार के लिए अहम जानकारियां साझा की गई। 108 जिला अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक संस्थाओं में टीम द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें एमरजेंसी के दौरान मरीज का प्राथमिक उपचार कैसे करना है इसकी जानकारी दी गई।

Back To Top