Income Tax Raid

1.5 करोड़ की संपत्ती मिली, देवरी के सहायक प्रबंधक के घर छापा

देवरी। रसेना सहकारी समीति के सहायक प्रबंधक चंद्रशेखर ढिमोले के देवरी स्थित ठिकाने पर लोकायुक्त की सागर टीम ने दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक सहायक प्रबंधक के घर और बैंक खातो की करीब 4 घंटे की तलाशी के बाद लोकायुक्त ने लगभग डेढ करोड की संपत्ति होना पाया। सागर लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़ा ने बताया कि सहायक समीति प्रबंधक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी जो जांच में सही पाई गई, जिसके चलते दबिश दी गई है। डीएसपी राजेश खेड़ा की माने तो सहायक समिती प्रबंधक के पास और भी संपत्ति हो सकती है जिसके मद्देनजर कार्यवीही अभी जारी रहेगी।

DOWNLOAD

Back To Top