Sagar Suicide Case

परिवार के 5 सदस्यों को दिया जहर, फिर कर ली आत्महत्या

सुरखी। सागर जिले के ग्राम देहार महका में एक व्यक्ति ने अपने साथ साथ परिवारजनों को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि ग्राम देहार महका में रहने वाले सुखराम गौड़ ने अपनी पत्नी सुमन, तीन बच्चियों तथा एक बेटे को जहर देकर बाद में स्वयं भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसन फैल गई है।

सागर एसपी, अमित सांघी ने बताया कि सुखराम गौड़ के साथ एक बच्ची की मौत हो चुकी है जबकि पत्नी तथा तीन मासूमों का बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बताया गया कि सुसराल में विवाद की बाद प्राथमिक जांच में सामने आई है, जबकि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

DOWNLOAD

Back To Top