सागर। कमलनाथ सरकार में मंत्री हर्ष यादव ने सागर के बुंदेलखंड मेडिकल काॅलेज पहुंचकर औचक निरीक्षण किया जिस दौरान मंत्री ने व्यवस्थाओं में कई अनिमितताएं पाईं। जानकारी के मुताबिक मंत्री ने औचक निरीक्षण के दौरा परिसर में गंदगी का अंबार देखा तो वहीं मरीजो की ठंड में ठिठुरता देखा लेकिन कंबल से भरे स्टॉक रूम देख कर मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को फटकार लगा दी।
बता दें कि पिछले सप्ताह चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने भी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था तब भी कई अनिमित्ताएं पाई गईं थी लेकिन मंत्री हर्ष यादव बिना कोई पूर्व सूचना के बीएमसी जा पहुंचे तब उन्हें भी बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज खुद बीमार हालात में दिखाई दिया। हालांकि लापरवाही और अनिमितताओं पर हर्ष यादव ने कड़ा रोष जताते हुए लापरवाही बर्दाश्त नही किए जाने की बात कही।
