Minister Govind Singh

BJP नेता अहंकार भरी बातें करेंगे तो लोकसभा चुनाव में सुपडा साफ हो जाएगा : मंत्री

सुरखी। मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने भाजपा नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के सागर में दिए बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा के नेताओं में अहंकार होना बताया। दरअसल सागर जिले के जैसीनगर पहुंचे मंत्री गोविन्द सिंह ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय नेता से लेकर प्रदेश तक सभी को अहंकार हो गया है जिसका नतीजा प्रदेश में देखने को मिला। मंत्री ने कहा कि जैसे जल बिन मछली तड़पती है ऐसे ही भाजपा के पुराने नेता तड़प रहे हैं। कहा गया कि अहंकार भरी बातें करेंगे तो लोकसभा चुनाव में भाजपा का सुपडासाफ हो जाएगा। VIDEO

Back To Top