Murder of Child

लाठी से पीटकर बच्चे की हत्या, टाॅयलेट करने की बात पर हुआ था विवाद

सागर। घर के आने जाने वाले रास्ते पर टाॅयलेट करने की बात पर उपजा विवाद इतना बढ़ गया कि इस विवाद के दौरान एक मासूम की जान चली गई। दरअसल मामला सागर जिले के ग्राम बगसपुर का है जहां मोहरसिंह आदिवासी के घर के पास एक बच्चे द्वारा टाॅयलेट की गई थी जिसको टोकने पर बच्चे के परिजनों द्वारा मोहरसिंह आदिवसी के साथ उसके पुत्र के साथ लाठी ठंडो से पिटाई कर दी जिसके कारण मोहरसिंह आदिवासी के डेढ़ वर्षिय पुत्र की मौत हो गई। सागर एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पीड़ित मोहर सिंह की शिकायत पर भानगढ़ पुलिस द्वारा आरोपी रामसिंह तथा उमेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के बाद दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

DOWNLOAD

Back To Top