खबर का असर, देवरी में होगा पोस्टमार्टम हाउस का निर्माण

Deori Hospital Harsh Yadav

देवरी। कैमरा 24 की खबर का एक बार फिर असर हुआ है। दरअसल सागर जिले के देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन में शवों का पीएम किया जाता था जिसकी खबर चलने के बाद देवरी विधानसभा से कमलनाथ सरकार में मंत्री हर्ष यादव द्वारा बीते दिनों 16 लाख 50 हजार की लागत से पोस्टमार्टम हाउस निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया।

बता दे ंकि देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम हाउस की लंबे समय से मांग थी जो अब कांग्रेसी सरकार द्वारा पूरी की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने तथा अस्पताल के सामने दुकानों का निर्माण कराए जाने की बात मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कही।