आरक्षक और सूबेदार ने बनाया पार्क, सागर डीआईजी ने लोकार्पण किया

Sagar Police Garden

सागर। सागर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवनिर्मित उद्यान का सागर डीआईजी ने लोकार्पण कर पार्क की खासियत को जाना। बता दें कि इस पार्क की खास बात यह रही कि यह पार्क दलदल नुमा जमीन पर पुलिस कर्मचारियों द्वारा खुद ही बनाया गया है जिसमें अनुपयोगी सामान को उपयोग में भी लिया गया। सागर एसपी अमित सांघी ने बताया कि पुलिस लाईन में पदस्थ सूबेदार प्रियंका और आरक्षक आकाश ने बेकार हो चुके कबाड़ के सामान से पार्क बनाया हैं, जिसका लोकार्पण करने सागर डीआईजी पहुंचे। वहीं सागर डीआईजी द्वारा इस पार्क का निर्माण करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत भी किया गया।