पाली एसपी आनंद शर्मा ने 2019 की उपलब्धियों को बताया

Pali SP Anand Sharma

पाली। पाली पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने प्रेसवार्ता करते हुए वर्ष 2019 में पाली जिला पुलिस की उपलब्धियों को बताया। पाली एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि पाली जिला पुलिस नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए सदैव तैयार और तत्पर रहती है, वहीं 2019 में अनेकों कामयाबी और उपलब्धियां हासिल की गई। बताया गया कि पाली में गैंगरेप मामला, मारवाड़ जंक्शन के पुनाराम हत्याकांड, जेतारण के दोहरे हत्याकांड, तखतगढ़ में दिनेश हत्याकांड, रानी उपखंड में बालिका के अपहरण, सादड़ी में चंदन तस्करी, इन सभी अपराधों का खुलासा पुलिस द्वारा करते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी की गई जबकि कुछ मामलों की तफ्तीशन जारी है।