Sagar Murder Case

सागर में हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सागर। जिले में बीते दिनों आरटीओ रोड दीपक पटेल नामक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी रोहित चैरसिया मृतक दीपक पटेल की पत्नी को परेशान किया जाता था जिस बात को लेकर रोहित और दीपक के बीच कहा सुनी हुई थी, जबकि मृतक दीपक ने रोहित को पुलिस में शिकायत करने की भी धमकी दी थी।

वहीं इस बात को लेकर आरोपी रोहित ने अपने 2 साथियों साथ मिलकर दीपक को शराब पिलाई और फिर गला घोंटकर हत्या की। हालांकि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी की तलाश की जा रही है।

DOWNLOAD

Back To Top