अपहरण के बाद ही कर दी थी बच्चे की हत्या, सागर पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

Sagar Murder Case

सागर। जिले में एक बच्चे का अपहरण करने के बाद फिरौती मांगकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तर कर मामले का खुलासा कर दिया है। दरअसल सागर जिले के सानोधा थाना अंतर्गत खडेरा भान गांव से एक मासूम बच्चे का अपहरण करने के बाद फिरौती की मांग परिजनों से की गई थी जिसके बाद पुलिस को जांच के दौरान बच्चे का शव बरामद हुआ था।

सागर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि 30 लाख रूपयों की फिरौती तीनों आरोपियों ने मांगी थी। जानकारी दी गई कि अपहरण के बाद जब बच्चे ने शोर मचाया तो आरोपियों द्वारा उसकी हत्या कर दी गई और फिर परिजनों से फिरौती की मांग करते रहे।