Surkhi mantri cup

सुरखी मंत्री कप : क्रिकेटर्स का हौसला अफ़जाई करने मंत्री पुत्र ने गाया गाना

सागर। मध्यप्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के गायकी बाले अंदाज के बाद अब उनके पुत्र का भी एक गाना वायरल हो रहा है, जिसमे मंत्री पुत्र आकाश राजपूत ने क्रिकेट को लेकर गाना गाया है। दअरसल सागर के सुरखी में मंत्री कप के नाम से क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है जिसमें तबरीबन सुरखी क्षेत्र की ही 400 टीम शामिल हुई हैं।

 

  • सुरखी में ‘मंत्री कप’ क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित
  • मंत्री पुत्र आकाश राजपूत का गाना रिलीज़

वहीं अपने पिता की ओर से विधानसभा के खलाड़ियों का हौसला अफ़जाई करने के लिए मंत्री पुत्र आकाश राजपूत ने गाना गाया है। आकाश राजपूत ने बताया कि यह गाना सुरखी विधानसभा की एकता को परिभाषित करता है और कोई जीते, कोई हारे आखि़रकर जीत सुरखी की होगी।

Back To Top