surkhi news

सागर के सुरखी नगर से शराब दुकान हटाने की मांग

सागर। जिले के सुरखी में रहवासियों ने शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर जिला दंडाधिकारी के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। दरअसल सुरखी में नगर के बीच देशी और अंग्रेजी शराब दुकान है जो कि शासकीय स्कूल जाने वाले मार्ग पर पड़ती है। जानकारी दी गई कि हर दिन इस मार्ग से विद्यार्थियों का आना जाना होता है जबकि आमजन को भी शराबियों के कारण परेशानी होती है। हालांकि अब देखना होगा कि जिला प्रशासन द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

  • जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा
  • आमजन को परेशान होने की शिकायत
  • सुरखी थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया
Back To Top