Surkhi Police Sagar News

वृद्ध महिला के साथ हुई लूट का सुरखी पुलिस ने किया खुलासा

सुरखी। सगार जिले की सुरखी थाना पुलिस ने एक वृद्ध महिला मोगाबाई के साथ हुई लूट के मामले में 24 घंटे के अदंर खुलासा कर दिया है। बता दें कि रेपुरा तालाब के पास अज्ञात आरोपी ने वृद्ध महिला के साथ लूट की थी जानकारी के मुताबिक महिला जब पैदल 13 मील के लिए जा रही थी तभी रास्ते में अज्ञात साइकिल सवार आरोपी ने रेपुरा तलाब के पास महिला की मामला एवं लगभग 3 हजार रूपए नगद लूटे थे। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी राकेश को गिरफ्तार किया है जिसने अपना जुर्म कबूला।

DOWNLOAD

Back To Top