सागर में पुलिस ने युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

sagar viral video

सागर। जिले से पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दो पुलिसकर्मी एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए नज़र आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो सागर जिले के बीना के बजरिया पुलिस चैकी का बताया जा रहा है जहां एक युवक की दो पुलिस कर्मियों द्वारा डंडों से जमकर पिटाई की जा रही है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

  • बीना के बजरिया पुलिस चैकी का मामला
  • दो पक्षों में हुआ था विवादः पुलिस अधीक्षक
  • एक पक्ष ने पुलिस पर दवाब डालकर अभद्रता कीः एसपी

सागर एसपी, अतुल सिंह ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद के बाद थाना पहुंचे थे जिस दौरान एक पक्ष ने पकड़े गए युवक को छुड़वाने के लिए पुलिस पर दवाब डाला और अभद्रता की। वहीं नियंत्रण के दौरान पुलिस द्वारा उठाए गए कदम, किस हद तक उचित हैं इसकी जांच के लिए बीना एसडीओपी को जांच सौंपी गई है।