Human Trafficing

सतना स्टेशन पर ट्रेन से बरामद हुए 15 बच्चे, पुलिस अभिरक्षा में आरोपी युवक

सतना। सतना स्टेशन पर बीती रात उसवक्त सनसनी फैल गई जब भागलपुरएक्सप्रेस  में चाइल्ड लाइन की टीम ने जीआरपी और आरपीएफ टीम के साथ दबिश दी। ट्रेन की बोगी एस 1 और एस 2 बोगी से 15 ऐसे बच्चे बरामद हुए है जिनकी उम्र 7 से 10 वर्ष के बीच है। जानकारी मिली है कि इन बच्चों को भागलपुर सेमुंबई ले जाया  जा रहा था।

प्रथम दृष्टया यह मामला मानव तस्करी का लग रहा है, लिहाजा बच्चें को लेकर जा रहे एक युवक को भी पुलिस टीम ने अभिरक्षा लिया है। हालांकि सभी 15 बच्चे फिलहाल चाइल्ड लाइन की सुरक्षा में है जिनकी कॉउंसलिंग कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

Back To Top