abhinandan moustache

मूंछे हों तो अभिनंदन जैसी, विधायक ने भी रखीं अभिनंदन जैसी मूछें

सतना। मूंछे हो तो नत्थूलाल जैसी वाला अब डायलॉग पुराना होता नजर आ रहा बदलते समय के साथ अब मूंछे हो तो अभिनंदन जैसी वाला डायलॉग सुनाई देने लगा है, जी हां भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन ने अपनी वीरता से लोगों के दिलो में तो जगह बनाई है साथ ही अपनी मूंछों की स्टाइल से लोगों को कायल कर दिया है।

विंग कमांडर अभिनंदन को देखते हुए मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुर बाघेलान से भाजपा विधायक विक्रम सिंह विक्की ने विंग कमांडर अभिनंदन की स्टाइल में अपनी मूंछे रख ली हैं।

Back To Top