Kothi Ashram

कोठी के मरघटनाथ आश्रम पर भूमाफियाओं की नज़र

सतना। लोगों की आस्था का केंद्र तथा काफी प्राचीन मरघट नाथ आश्रम को भूमाफियाओं द्वारा हड़पने का प्रयास करने का आरोप एक संत ने लगाया है। बता दें कि मरघटनाथ आश्रम सतना जिले के कोठी में है जहां के राष्ट्रीय संत 108 रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज का आरोप है कि मंदिर को फर्जी तरीके से भूमाफियाओं द्वारा हथियाने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगों के अनुसार यह आश्रम एक हजार वर्ष पुराना है जिससे लगभग 50 ग्रामों की आस्था जुड़ी हुई है यहां हर वर्ष ग्रामीणों द्वारा हवन यज्ञ भी कराए जाते हैं। संतन ने बताया कि जिला प्रशासन को इस संबंध में अवगत कराया गया था लेकिनकोई कार्रवाई नहीं होने पर भूमाफियाओं के हौसले और भी बुलंद हो गए है जिस का उदहारण मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर किए गए कब्जे को देखा जा सकता है।

Back To Top