चित्रकूट विधायक को जान से मारने की धमकी मिली

MLA Neelanshu chaturvedi

सतना। जिले के चित्रकूट से विधायक निलांशु चतुर्वेदी को जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि विधायक का शस्त्र लायसेंस फर्जीवाड़ा में नाम है जिसके चलते विधायक केशस्त्र लायसेंस को थाने में जमा कराया गया है, वहीं इसके बाद विधायक के मैनेजर को एक व्यक्ति द्वारा काॅल कर पैसों की मांग की गई जबकि पैसे नहीं देने पर विधायक को जान से मारने की धमकी दी गई।