कैदी ने सेंट्रल जेल सतना में लगाई फांसी, अपहरण व हत्या मामले का था आरोपी

Chitrakoot twin murder case

सतना। जुड़वा बच्चों के अपहरण और हत्या मामले में जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने जेल के अंदर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बता दें कि सतना जिले के चित्रकूट के बहुचर्चित जुड़वा भाइयों के अपहरण तथा हत्याकांड मामले में कुल 6 आरोपियों को सजा भोगने के लिए सतना की सेंट्रल जेल भेजा गया था जहां आरोपी बालकेश यादव ने जेल के मंदिर पहुंचकर राॅड पर गमझा से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

मौके पर पहुंचे सतना पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के मुताबिक जेल के अंदर मंदिर बना है जहां फांसी लगाई गई है। हालांकि यह घटना जेल गार्ड की अभिरक्षा में हुई है जिसके कारण इस मामले की ज्यूडिशियल जांच होगी तथा एक जज नियुक्त होंगे जो कि जांच करेंगे। बताया गया कि घटना के बाद आरोपी को तत्काल ही अस्पताल पहुंचाया गया था जहां आरोपी को मृत घोषित कर दिया गया।