छपारा की किराना दुकान में लगी आग, लाखों रूपयों का हुआ नुकसान

Shop Catches Fire

सिवनी। जिले के छपारा में बीती देर किराना दुकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से लाखों रूपयों का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक घटना कृषि उपज मंडी के सामने बने काम्पलेक्स की है।

किराना दुकान संचालक के मुताबिक रात लगभग 8 बजे वह दुकान बंद करने के बाद घर पहुंचे और फिर रात्रि लगभग 12 बजे के फोन पर दुकान में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर जब संचालक कुछ लोगों के साथ पहुंचे तो आग को बुझाने का प्रयास किया गया जबकि आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची।