Headlines

मैहर को जिला बनायेगी कांग्रेस की सरकार: कांग्रेस अध्यक्ष

  • मैहर को जिला बनायेगी कांग्रेस की सरकार: कांग्रेस अध्यक्ष
  • 20 साल पहले आया था तब भी कांग्रेस की सरकार बनी थी: अध्यक्ष
  • इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनेगी: अध्यक्ष कमलनाथ
  • भाजपा के राज में हर वर्ग है परेशान: कमलनाथ

सत्ता परिवर्तन की रणनीति के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जन जागरण यात्रा लेकर सतना जिले के मैहर पहुंचे जहां उन्होंने माँ शारदा के दर्शन किये जिसके बाद मैहर में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। भाषण के दौरान अध्यक्ष कमलनाथ ने जनता से कहा कि वह 20 साल पहले मैहर आए थे और मां शारदा के आर्शीवाद से कांग्रेस की सरकार बनी थी अब एक बार फिर वह मैहर आए हैं और कांग्रेस की सरकार फिर बनेगी। अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार मैहर को जिला बनायेगी। भाजपा पर निशाना साधते हुए कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के राज में किसान,नौजवान, व्यापारी, मजदूर हर वर्ग परेशान है।


Back To Top