Corex seized

नशे की खेप पर सतना पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार

सतना जिले के कोलगवा थाना पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार का खुलासा करते हुए 2 आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में कोरेक्स की शशी और नशे की गोलियां भी बरामद की हैं, जिसकी कीमत डेढ़ लाख से ज्यादा आंकी गई।

कोलगवां थाने में खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल ने बताया कि नागेन्द्र और दीपेन्द्र नाम क दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी दी गई कि पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में सामान कहा से आया। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर को भी लिखित जानकारी दी गई। हालांकि सतना शहर में दो से तीन संदिग्द्ध जगहों पर पुलिस टीम जांच के लिए लगाई गई है।

Back To Top